फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh: मौसम ने रोकी आदि कैलाश यात्रियों की राह, यात्रा पर लगी रोक

Mon, 04 May 2026 05:51 PM IST
गायत्री जोशी संवाद न्यूज एजेंसी

सार

 मौसम में खराबी को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर आदि कैलाश यात्रा पर रोक लगा दी है। 
विज्ञापन
आदि कैलाश यात्रा की तस्वीर। - फोटो : नैनीताल में बृहस्पतिवार को तल्लीताल क्षेत्र में चहलकदमी करते पर्यटन। संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ जिले में खराब मौसम ने आदि कैलाश यात्रियों की राह रोक दी है। प्रशासन ने उच्च हिमालयी क्षेत्र में मौसम में खराबी को देखते हुए फिलहाल यात्रा पर रोक लगा दी है। 36 से अधिक यात्रियों को आधार कैंप धारचूला में रोका गया है। वहीं फिलहाल यात्रा के लिए परमिट जारी नहीं किए जा रहे हैं।

एसडीएम आशीष जोशी ने बताया कि सीमांत जिले के साथ ही उच्च हिमालयी क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी हो रही है। ऐसे में यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए फिलहाल यात्रा पर रोक लगानी पड़ी है। यात्रियों को धारचूला आधार शिविर में रोका गया है। ऊंचाई वाले इलाकों में पहुंचे यात्रियों की सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि रविवार तक आदि कैलाश यात्रा के लिए 1674 परमिट जारी हुए हैं। अब मौसम अनुकूल होने पर ही परमिट जारी किए जाएंगे। कुटी प्रधान नगेंद्र सिंह कुटियाल ने बताया कि 100 से अधिक यात्री सोमवार सुबह आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। वहीं मौसम में बदलाव के चलते दारमा और व्यास घाटी में ठंड बढ़ गई है। ऐसे में यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें