फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: थरकोट झील में भरने लगा पानी, बोटिंग शुरू होने में लगेगा समय

Mon, 16 Oct 2023 11:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। सिंचाई विभाग की ओर से बनाई गई थरकोट झील में पानी भरना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री ने 12 अक्तूबर को पिथौरागढ़ स्पोर्ट्स स्टेडियम से झील का लोकार्पण किया था। जल्द ही इसमें पर्यटन विभाग की ओर से बोटिंग शुरू की जा सकती है। अगर यहां पर बोटिंग शुरू हो गई तो बड़ी संख्या में पर्यटक आएंगे।
विज्ञापन

थरकोट में सिंचाई विभाग ने 3201.64 लाख की लागत से 750 मीटर लंबी और 74 मीटर चौड़ी झील का निर्माण किया है। इस झील की स्टोरेज क्षमता दो लाख घन मीटर पानी की है। सिंचाई विभाग ने झील से एनएच का कटाव ना हो इसके लिए ट्रीटमेंट का कार्य पूरा कर लिया है।
सुरक्षा की दृष्टि से सड़क के किनारे लोहे की मोटी जालियां भी लगाई जा चुकी हैं। इसके अलावा झील के दोनों ओर सोलर लाइट और पर्यटकों के घूमने के लिए पक्का चौड़ा रास्ता भी तैयार किया गया है। वर्तमान में झील क्षेत्र परिसर के पास सीसीटीवी लगाए जाने हैं। सिंचाई विभाग ने कैमरे लगाने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है। स्वीकृति मिलते ही कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


पर्यटन विभाग कराएगा बोटिंग
पिथौरागढ़। थरकोट झील में पर्यटन विभाग बोटिंग कराएगा। अभी इसमें कहां से कहां तक बोट चलेंगी यह तय किया जाना है और व्यू प्वाइंट आदि बनाए जाने हैं। इसके अलावा झील के पास सौंदर्यीकरण के तहत फूलों के पौधे भी रोपे जाने हैं। वर्तमान में झील क्षेत्र में पड़ी निर्माण सामग्री को हटाकर सफाई का कार्य किया जा रहा है। संवाद

कोट
थरकोट में झील का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। ट्रायल सफल होने के बाद इसमें पानी भरने का कार्य शुरू कर दिया गया है। जल्द ही झील अपना आकार ले लेगी। - धीरज जोशी, ईई सिंचाई विभाग पिथौरागढ़।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें