मुनस्यारी (पिथौरागढ़)। मुनस्यारी के मदकोट, मल्ला घोरपट्टा, बुंगा, सेविला आदि स्थानों पर पानी नहीं आने से लोग परेशान हैं। लोगों को गधेरों का पानी पीना पड़ रहा है। क्षेत्र के कुछ क्वारंटीन केंद्रों में पानी की किल्लत हो गई। मुनस्यारी के क्वारंटीन केंद्र बनाए गए एक होटल में भी पानी नहीं आने की शिकायत की गई। जल संस्थान के जेई मनोला का कहना है कि क्वारंटीन केंद्र में पानी सुचारु कर दिया है। उन्होंने अन्य क्षेत्रों में भी पानी की आपूर्ति सुचारु करने की बात कही।