फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ और चंपावत से सैन्य धाम के लिए जल देहरादून भेजा

Sat, 01 Jul 2023 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
पि​थौरागढ़ से वाहन को रवाना करते भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी। संवाद
विज्ञापन
पिथौरागढ़/चंपावत। उत्तराखंड के पांचवां धाम सैन्य धाम के नाम से देहरादून में बनाया जा रहा है। धाम के लिए पिथौरागढ़ की नदियों का जल देहरादून के गुनियालगांव में बन रहे सैन्य धाम के लिए रवाना किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी ने जल लेकर जा रहे वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सैनिकों के कल्याण के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। साथ ही उन्हें सम्मानित भी किया जा रहा है। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा, केदार जोशी, प्रकाश जोशी, भगवान सिंह समेत सोल्जर बोर्ड के अधिकारी, पूर्व सैनिक मौजूद रहे।
विज्ञापन

इधर चंपावत से भी सैन्य धाम शौर्य स्थल देहरादून में तीन जुलाई को होने वाले अमर ज्योति के निर्माण के लिए जिले की पांच नदियों का जल भेजा गया। शनिवार को पूर्व सैनिक कल्याण विभाग के प्रांगण में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय ने जल कलश ले जाने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिला पूर्व सैनिक कल्याण अधिकारी वीपी भट्ट ने बताया कि जिले की काली नदी, शारदा, गंडक, लोहावती और लधिया नदी के जल को एकत्र कर भेजा गया। वहां भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, उपाध्यक्ष कैलाश अधिकारी, प्रकाश राय के अलावा पूर्व सैनिकों समेत पिथौरागढ़ से आए प्रतिनिधि और अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें