फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: शिवमहापुराण कथा सुनने से मिलती है ऊर्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोहाघाट। विशंग के ढेरनाथ बाबा मंदिर में नौ दिनी संगीतमय शिव महापुराण कथा शनिवार को भी जारी रही। कथा सुनने को नगर सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। सुबह मंदिर में आचार्य मनीष, अमित नाथ ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई। दोपहर बाद कथावाचक योगी बाबा शैलेंद्र नाथ ने कथा का प्रवचन करते हुए कहा कि शिवमहापुराण कथा सुनने से ऊर्जा और एक अद्भुत आनंद के साथ हर मनोकामना पूर्ण होती है। देर शाम मंदिर में भजन कीर्तन का आयोजन किया। संत बाबा भक्ताई नाथ, चंद्राई नाथ, पूनम नाथ ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। वहां पर श्याम सिंह, उत्तम फर्त्याल, राजू फर्त्याल, कैलाश फर्त्याल, नरेश फर्त्याल, रोहन बिष्ट, गोविंद फर्त्याल, दरबान सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें