फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ के कई हिस्सों में एक दिन छोड़कर मिलता है पानी

विज्ञापन
नगर केसिकड़ानी क्षेत्र में घर के लिए पानी लाती महिला। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में लोगों को मांग के सापेक्ष पानी नहीं मिल रहा है। हालात यह हैं कि नगर के कुछ स्थानों में एक दिन छोड़कर पेयजल की सप्लाई होती है। नगर की 50 हजार की आबादी को रोजाना 12.5 एमएलडी पानी की जरूरत है लेकिन वर्तमान में छह पेयजल योजनाओं से 11 एमएलडी पानी ही मिल रहा है। इस कारण अधिकतर लोग हैंडपंपों या नौले-धारों से पेयजल की आपूर्ति करते हैं।
विज्ञापन

नगर की आबादी एक लाख से अधिक है। यहां के 20 वार्डों के अलावा आसपास के गांवों में आंवलाघाट, घाट, ठुलीगाड़ सहित अन्य छोटी योजनाओं से पानी की आपूर्ति की जाती है। इतनी योजनाएं होने के बावजूद अधिकतर लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है। कई बार लोगों को पानी के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कतें लोगों को गर्मी के मौसम में होती है। लोग महादेव धारा, रई धारा, हुड़कना आदि जल स्रोतों से घरों के लिए पानी की आपूर्ति करते हैं। जल संस्थान के अधिकारी पर्याप्त पानी की सप्लाई नहीं होने का कारण जल संग्रहण के लिए टैंक नहीं होना बताते हैं।
गर्मी के मौसम में टैंकरों से होगी पानी की आपूर्ति
पिथौरागढ़। जल संस्थान के पास मांग के अनुसार पानी स्टोरेज की व्यवस्था नहीं है। ऐसे में पानी की समस्या बनी रहती है। यह समस्या गर्मी के मौसम में अधिक बढ़ जाती है। तब नौले-धारों पर लोगों को कतार लगाकर पानी लेना पड़ता है। जल संस्थान के अधिकारियों का कहना है कि गर्मियों में यदि जल संकट गहराया तो टैंकरों से आपूर्ति की जाएगी। संवाद
विज्ञापन

वर्तमान में नगर में घाट, आंवलाघाट, ठुलीगाड़, रई, भिलौत, हुड़ेती पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई की जा रही है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में नए टैंक बनाए जाने हैं जिसके बाद पानी का संकट नहीं रहेगा। -सुरेश जोशी ईई, जल संस्थान पिथौरागढ़।
सिकड़ानी वालों को नहीं मिल पाता जरूरत का पानी
पिथौरागढ़। नगर से सटे सेरा पुनेड़ी वार्ड के सिकड़ानी क्षेत्र के लोगों को जरूरत का पानी नहीं मिल पाता है। ग्रामीण क्षेत्र से नगरीय क्षेत्र में शामिल हुए गांवों के लोगों के लिए पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं हैं। गांव के लोग नौले से पानी लाते हैं। पानी नहीं आता है तो लोगों के लिए खाना बनाना भी मुश्किल होता है। वर्तमान में क्षेत्र के लोगों को ह्यूपानी पंपिंग योजना से पानी की सप्लाई की जाती है लेकिन वह भी नियमित नहीं है। जल संस्थान के ईई सुरेश जोशी ने बताया कि एडीबी की नई पेयजल व्यवस्था के तहत सिकड़ानी में पानी की व्यवस्था की जाएगी। संवाद
मेतली के लोग पानी के लिए परेशान
बंगापानी (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत मेतली के तोक देवलेख, भट्बटा, कुमड़ीयागैर में पानी की समस्या से लोग परेशान हैं। कुछ दिन पहले पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त होने से गांव तक पानी नहीं आ पा रहा है। तीनों तोकों की 500 की आबादी पानी के लिए संघर्ष कर रही है। लोग पांच किमी के दायरे में जलस्रोतों से पानी ला रहे हैं। कई स्रोतों में पानी भी सूख गया है। डीडीहाट के विक्रम दानू ने बताया कि पाइपलाइन जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो गई है। लोग खुद ही पेयजल लाइनों को सुधार रहे हैं। उन्होंने कहा कि पेयजल लाइन ठीक नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद

बंगापानी तहसील के मेतली क्षेत्र में पेयजल लाइन ठीक करते ग्रामीण। संवाद- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें