फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पाइप फटने से सड़कों पर बरबाद हो रहा पानी

Tue, 16 Jul 2024 11:50 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। बैंक रोड पर पेयजल योजना का पाइप फटने से सड़क पर पानी बह रहा है। सड़क पर पानी बहने से राहगीरों को आवाजाही में परेशानी उठानी हो रही है।
विज्ञापन

नगर की सड़कों के नीचे दबी पानी की लाइनें जर्जर हो चुकी हैं। इन लाइनों के पाइप आए दिन फट जाते हैं। सिल्थाम-बैंक रोड में तीन दिन पूर्व पेयजल योजना का पाइप फट गया था। तब से लगातार पानी सड़क पर बह रहा है। घाट और आंवलाघाट से लिफ्ट कर यहां लाया गया पानी सड़कों पर बरबाद हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले चार दिन से यहां पर पानी बह रहा है। इसके बाद भी इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। मंगलवार को इसे ठीक करने के लिए जल संस्थान की टीम आई, लेकिन गड्ढा बनाने के बाद वापस चली गई। सभासद अनिल माहरा का कहना है कि शिकायत करने के बाद भी पानी का लीकेज ठीक नहीं किया गया है। जल संस्थान और जल निगम एक दूसरे की जिम्मेदारी बता रहे हैं। यदि शीघ्र लीकेज को ठीक नहीं किया गया तो कलक्ट्रेट में धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें