फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल निगम कर्मचारियों ने फिर की तालाबंदी

Tue, 08 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने की मांग को लेकर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने मंगलवार को भी जल निगम के कार्यालय में तालाबंदी की और 14 दिसंबर तक तालाबंदी इसी तरह जारी रखने तथा 15 दिसंबर से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया गया है। कर्मचारियों ने धरना दिया और जल निगम को राजकीय विभाग घोषित करने का आदेश तत्काल जारी न होने पर और उग्र आंदोलन की धमकी दी। कर्मचारियों ने आज भी धरना दिया। धरनास्थल पर आशुतोष उपाध्याय की अध्यक्षता में हुई सभा में समन्वय समिति के सह संयोजक उमेद सिंह बिष्ट, जिला ट्रेड यूनियन समन्वय समिति के अध्यक्ष दिनेश गुरुरानी, डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के अध्यक्ष पीसी जोशी, आरएस धर्मशक्तू, बीएस बोरा, एएन जुकरिया, ललित कुमार जोशी, अविनाश चंद, भैरव गिरी, राजीव सैनी, जीएस चौहान, अंबर सिंह, भूपेंद्र सिंह, गणेश जोशी, जानकी जोशी ने विचार रखे। आंदोलन के कारण जल निगम कार्यालय में कामकाज ठप पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें