फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल निगम कर्मियों की हड़ताल जारी

Sat, 05 Dec 2015 09:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल निगम के राजकीयकरण की मांग को लेकर पेयजल निगम के अधिकारी, कर्मचारी शनिवार को भी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन

अधिकारी, कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार के दौरान नारेबाजी की। पेयजल कर्मियों ने कहा कि सरकार पेयजल निगम का राजकीयकरण करने की दिशा में सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। सरकार ने कई बार निगम का राजकीयकरण करने का आश्वासन दे दिया है लेकिन इस मांग को पूरा नहीं किया जा रहा है। राजकीयकरण न होने से निगम कर्मियों को सरकारी सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वक्ताओं ने कहा है कि प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर चल रहे आंदोलन को मांग पूरी होने के बाद ही समाप्त किया जाएगा। इंजीनियर आरएस धर्मशक्तू की अध्यक्षता, उमेद सिंह बिष्ट के संचालन में हुई सभा में आशुतोष उपाध्याय, अविनाश कुमार चंद, जीसी जोशी, एमसी जोशी, अश्विनी कुमार, जीएस चौहान, नंदकिशोर कापड़ी, शंकर सिंह सामंत, किशन सिंह, कलावती देवी ने विचार रखे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें