झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मजिरकांडा गांव के कृषक नीलाधर भट्ट खेतीबाड़ी कर अपनी आजीविका चलाते हैं। उन्होंने आय बढ़ाने के लिए मौनपालन भी किया है। उन्होंने बताया कि मौनपालन बॉक्स में ततैयों ने अपना छत्ता बना लिया है। ततैयों का झुंड अब बॉक्स के बाहर भी छत्ता बनाने लगा है जो आस-पड़ोस के लोगों के साथ ही सामने स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खतरा बन गया है। उन्होंने बताया कि काफी प्रयास के बाद भी ततैयों का झुंड नियंत्रण में नहीं आ पा रहा है। स्थानीय लोगों ने ततैयों से निजात दिलाने की मांग की है। संवाद