पिथौरागढ़। बंगापानी निवासी 10 वर्षीय मासूम बच्ची पर तैतयों के झुंड ने हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक, इसानी पुत्री नवीन कुमार घर के आंगन में खेल रही थी। इसी बीच खेत में खड़े पेड़ पर बने छत्ते से निकलकर ततैयों ने उस पर हमला कर दिया। घटना में वह घायल हो गई। परिजन उसे लेकर सीएचसी मुनस्यारी पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसका इलाज किया। पिता नवीन कुमार ने बताया कि अब बेटी की हालत ठीक है।