फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोड़ बैठे थे वापसी की उम्मीद, रहनुमा बनकर आए सोनू सूद

विज्ञापन
देहरादून पहुंचे दीपक और ललित। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, डीडीहाट (पिथौरागढ़)। कोरोना महामारी के कारण लॉकडाउन में मुंबई में फंसे प्रवासियों के लिए सोनू सूद बड़े मददगार बने। ढाई माह से मदद का इंतजार कर रहे डीडीहाट के दो युवाओं के लिए सोनू सूद ने फ्लाइट की टिकटें बुक कराईं। देहरादून पहुंचे दोनों युवक सात दिन के क्वारंटीन के बाद अपने घर पहुंचेंगे। डीडीहाट के किरोली निवासी दीपक कन्याल और दूनाकोट निवासी ललित तिवारी मुंबई में काम करते हैं। दीपक कन्याल मरीन पोर्ट में जबकि ललित तिवारी किसी अन्य कंपनी में काम करता था। लॉकडाउन हुआ तो कमरे में फंस गए। घर लौटने के लिए कोई व्यवस्था नहीं होने के कारण दोनों ढाई माह तक कमरे के भीतर ही रहे। दीपक और ललित ने बताया कि वह जिस स्थान पर थे वहां से मुंबई का स्लम एरिया निकट ही था। वहां पर लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव मामलों को सुनकर मन में खौफ पैदा हो जाता था। घर लौटने की जितनी भी कोशिशें होतीं, सभी बेकार चली जाती। मानसिक रूप से भी परेशान हो गए थे। कौथिग फाउंडेशन के जगजीवन कन्याल को अपनी समस्या बताई। जगजीवन ने जब सोनू सूद को स्थिति से अवगत कराया तो उन्होंने दो टिकटें मुंबई से देहरादून के लिए बुक करा दीं। इसके बाद दोनों शनिवार को विमान से देहरादून पहुंचे,जहां पर दोनों को सात दिन के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखा है। दीपक और ललित ने फोन पर बताया कि ढाई माह बाद खुली हवा में सांस ली है। उन्हें एक बार ऐसा लगा कि वह घर नहीं लौट पाएंगे। उन्होंने अभिनेता सोनू सूद का धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें