फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: व्यापार शुरू करने की मांग को लेकर चीन के राजदूत से मिले नेपाल के जनप्रतिनिधि

Sun, 09 Apr 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
काठमांडो में चीनी राजदूत के साथ दार्चुला से गए जनप्रतिनिधि एवं व्यापारी। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
झूलाघाट/पिथौरागढ़। चीन की तकलाकोट मंडी में व्यापार शुरू करने की मांग को लेकर दार्चुला नेपाल के जनप्रतिनिधियों ने काठमांडो में चीन के राजदूत से मुलाकात की। उनके साथ नेपाल के व्यापारी भी मौजूद रहे। उन्होंने वर्ष 2020 से ठप तकलाकोट मंडी में व्यापारिक गतिविधियां शुरू करने की मांग की।


उन्होंने कहा कि कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान मई से नवंबर तक चीन की तकलाकोट मंडी में भारत की तरह ही नेपाल का भी चीन के साथ व्यापार होता था। कोरोना के कारण वर्ष 2020 से व्यापारिक गतिविधियां ठप हैं। दार्चुला (नेपाल) के ब्यास गांव पालिका के जनप्रतिनिधियों ने कोरोनाकाल से बंद पड़े नेपाल-चीन व्यापार को खोलने की मांग के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। दार्चुला के ब्यास गांव पालिका के अध्यक्ष मंगल सिंह दार्चुला क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ काठमांडो स्थित चीन दूतावास पहुंचे। उन्होंने चीन के राजदूत चेन सोडसंग से मुलाकात कर पत्र दिया।
विज्ञापन



पत्र में व्यापार और कैलाश मानसरोवर के लिए नेपाली नागरिकों को अनुमति देने का अनुरोध किया गया है। गांव पालिका के अध्यक्ष ने बताया कि चीन के राजदूत ने भरोसा दिया कि चीन सरकार भी नेपाल के साथ व्यापार को बढ़ाना चाहती है। चीन के राजदूत से मुलाकात करने वालों में ब्यास गांव पालिका के अध्यक्ष मंगल सिंह, दार्चुला के पूर्व सांसद गणेश सिंह ठगुन्ना के साथ ही दार्चुला के अन्य जनप्रतिनिधि और व्यापारी शामिल थे।
विज्ञापन


व्यापार ठप होने से भारतीय व्यापारी भी निराश
पिथौरागढ़। कैलाश यात्रा के दौरान होने वाले भारत-चीन व्यापार के ठप होने से भारतीय व्यापारी भी निराश हैं। लिपुलेख दर्रे से होते हुए तकलाकोट मंडी में पहुंचने वाले भारतीय व्यापारी यहां से मिश्री, गुड़, सौंदर्य प्रसाधन का सामान ले जाते थे जबकि वहां से ऊनी कपड़े, ऊन सहित अन्य सामान लाते थे। वर्ष 2020 से दोनों देशों के बीच व्यापार बंद है। भारतीय व्यापारियों का करोड़ों का सामान भी तकलाकोट मंडी में फंसा है। व्यापारी स्थानीय प्रशासन से व्यापार शुरू करने की मांग को लेकर लगातार पत्राचार कर रहे हैं। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें