पिथौरागढ़। जनपद में विशेष गहन पुनरीक्षण के तहत प्रारंभिक मतदाता सूची (ड्राफ्ट वोटर लिस्ट) तैयार कर ली गई है। डीएम आशीष भटगाईं ने बताया कि सूची पर आगामी 13 अगस्त तक दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती हैं। 14 जुलाई से ही इस सूची पर दावे, आपत्तियां मांगी गई हैं। इन दावों पर नोटिस जारी करने के साथ ही आगामी 11 सितंबर तक आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि लोग इस मतदाता सूची को जिले के सभी 651 मतदेय स्थलों, एसडीएम, तहसीलदार और जिला निर्वाचन कार्यालय में देख सकते हैं। 15 सितंबर को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन होगा।