गंगोलीहाट के दशाईथल में निकाली मतदाता जागरूकता रैली।
- फोटो : AMAR UJALA
स्वीप के तहत गंगोलीहाट के दशाईथल और गंगोलीहाट नगर में प्रभारी स्वीप दीपक कुमार और बीईओ किशोर पंत के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई।
रैली से पूर्व विकासखंड कार्यालय में हुई बैठक में दिव्यांग मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करने के साथ ही उन्हें मतदान तिथि 11 अप्रैल को बूथ तक लाने के लिए तैनात पोल वालंटियरों और सभी बीएलओ को आवश्यक जानकारी दी गई। बीडीओ श्याम चंद आदि थे।