पिथौरागढ़। मुनस्यारी-मिलम सड़क पर धापा के पास ट्राले के भार से बैली ब्रिज टूटने के सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पूरे दिन चर्चा का विषय बना रहा और इसने दहशत फैलाई। 22 जून 2020 को धापा के पास पोलैन ले जा रहे ट्राले के भार से बैली ब्रिज टूट गया था। बृहस्पतिवार को सुबह सोशल मीडिया पर घटना के पुराने वीडियो को नया बताकर प्रसारित कर दिया गया। ऐसे में यह वीडियो और घटना चर्चाओं में रही और लोग इसे लेकर पूछताछ करते रहे। जब लोगों को मालूम चला कि यह घटना छह साल पुरानी है तो लोगों को राहत मिली।