फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में बढ़ने लगे वायरल के मरीज

विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
पिथौरागढ़। फरवरी में वायरल के मरीज बढ़ने लगे हैं। बीडी पांडे जिला अस्पताल में प्रतिदिन 60 से अधिक मरीज वायरल से पीड़ित पहुंच रहे हैं। इस माह में मरीज बढ़ने से डॉक्टर भी हैरान हैं। उनका कहना है अक्सर मार्च में मरीजों की संख्या बढ़ने लगती है लेकिन इस बार फरवरी में ही मरीज आने लगे हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की काफी भीड़ रही। ज्यादातर मरीज वायरल से पीड़ित मिले। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. एसएस कुंवर ने बताया कि फरवरी में मरीजों की संख्या अस्पताल में अक्सर कम रहती थी लेकिन इस साल अभी से वायरल फैल रहा है। ऐसे में वायरल पीड़ित व्यक्ति को सावधानी बरतने की जरूरत है। समय पर इलाज नहीं मिलने से बीमारी बढ़ सकती है। उन्होंने बुखार आने पर डॉक्टर से जांच कराने के बाद ही दवा लेने की सलाह दी है।
मुख्य फिजिशियन डॉ. डीएस धर्मशक्तू ने बताया कि मौसम में बदलाव वायरल का कारण हो सकता है। ऐसे में मरीजों को स्वच्छता का पूरा ध्यान रखने की जरूरत है। बाहर के खाने बचना चाहिए। सलाद और मौसमी सब्जी का अधिक सेवन करना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है।
विज्ञापन

चर्म रोग विशेषज्ञ अवकाश से लौटे
पिथौरागढ़। तीन दिन के अवकाश से लौटने के बाद जिला अस्पताल के एकमात्र चर्म रोग विशेषज्ञ मृगांक शुक्ला ने सोमवार को मरीजों का इलाज किया। उन्होंने ने 70 से अधिक मरीजों को देखा। उनके तीन दिन से अवकाश पर रहने से मरीजों को निजी अस्पतालों में जाना पड़ रहा था। अब डॉक्टर के लौटने से मरीजों को राहत मिली है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें