फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नियमों का उल्लंघन, 10 से अधिक वाहनों के चालान काटे

Sun, 14 Jun 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर/चंपावत। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने टैक्सी वाहनों के खिलाफ विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान किराया सूची न होने और अन्य कमियों पर 10 से अधिक वाहनों के चालान काटे गए। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मनोज बगोरिया ने यात्रियों से बातचीत कर किराए और व्यवस्था पर प्रतिक्रिया ली। यात्रियों ने शिकायत की कि टैक्सी वाहनों में किराया सूची नहीं होती। इससे उन्हें किराए का पता नहीं चलता और अलग-अलग किराया बताया जाता है। पर्यटकों को इस समस्या से सबसे अधिक परेशानी होती है। बगोरिया ने बताया कि पिथौरागढ़ से आने वाले वाहनों में भी किराया सूची नहीं मिली। इस पर पिथौरागढ़ के एआरटीओ से भी वार्ता हुई है। चेकिंग के दौरान परिवहन उपनिरीक्षक आनंद सिंह बिष्ट और परिवहन आरक्षी सोनिया नेगी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें