फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: वनाग्नि सुरक्षा के लिए ग्रामीणों को जागरूक किया

Sun, 18 Jan 2026 09:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। बूम वन रेंज की ओर से ग्राम बस्तियां में ग्रामीणों को वनाग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। रविवार को प्रधान सरोज देवी की अध्यक्षता में वनाग्नि सुरक्षा गोष्ठी हुई। वन कर्मियों ने ग्रामीणों को वनाग्नि से होने वाले दुष्प्रभाव, बचाव के उपाय और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम की जानकारी दी। साथ ही आग लगने की स्थिति में तत्काल सूचना विभाग को देने, जंगलों में आग फैलाने वाली गतिविधियों से बचने और वन संपदा की सुरक्षा में सक्रिय सहभागिता के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। वहां वन अनुभाग अधिकारी महेश सिंह अधिकारी, सुरेंद्र सिंह बोरा, चंद्र कुंवर बिष्ट, प्रदीप सिंह चौहान, ग्रामीण पुष्कर राम, चंचल सिंह, आनंद सिंह, राजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें