फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: चीन सीमा की सड़क खुलने से ग्रामीणों को राहत

Fri, 11 Aug 2023 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा समेत सीमांत की तीनों घाटियों को जाने वाली सड़कें यातायात के लिए खुल गई हैं। सड़कों के खुलने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। एक सप्ताह बाद सीमांत की सड़क खुलने से व्यास, दारमा और चौंदास घाटी के ग्रामीणों के साथ सुरक्षा बलों के जवानों के लिए अब आवाजाही सुगम हो गई है।
विज्ञापन

भारी बारिश के चलते मलबा, बोल्डर गिरने और कई जगहों पर भूस्खलन के चलते व्यास घाटी को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क बाधित हो गई थी। कार्यदायी संस्था ने शुक्रवार को छकन, लामारी से मलबा, बोल्डर हटाकर सड़क को यातायात के लिए खोल दिया है। अब ग्रामीण व्यास घाटी में 15 अगस्त से सितंबर तक चलने वाली पूजा के लिए अपने-अपने गांवों में पूजा सामग्री के साथ पहुंच सकते हैं। वाहन स्वामी सोमित सिंह नबियाल ने बताया कि टनकपुर-तवाघाट और तवाघाट-सोबला सड़क बृहस्पतिवार को खुल चुकी थी। सड़क खुलने से 150 से अधिक वाहन स्वामी तीनों घाटियों को रवाना हो गए हैं।
बाक्स
ग्रामीण क्षेत्र की 12 सड़कें अभी भी बंद
पिथौरागढ़। आपदा प्रबंधन केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार जौलजीबी-मुनस्यारी, बांसबगड़-रायाबजेता, तवाघाट-थानीधार, मालकोट-लोध, ड्योड़ा-बारमो, डीडीहाट-आदीचौरा-हुनेरा, मसूरीकांठा-होकरा, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, छिरकिला-जम्कू, कालिका-खुमती, डोर-सैंणरांथी, मुनस्यारी-हरकोट सड़कें बंद चल रही हैं। इनमें पीएमजीएसवाई धारचूला की सर्वाधिक छह सड़कें बंद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
कहां-कितनी बारिश
पिथौरागढ़ 1.70 मिमी
गंगोलीहाट 0.50 मिमी
बेड़ीनाग शून्य
डीडीहाट 7.80 मिमी
मुनस्यारी 16.20 मिमी
धारचूला 14.20 मिमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें