मुवानी (पिथौरागढ़)। मुवानी क्षेत्र के गांवों में ग्रामीण बंदरों और लंगूर के उत्पात से परेशान हैं। दिगरा, जीआईसी मार्ग, पालड़ी, रोपाड़, रमतड़, सैना, मुगरौली में बंदर और लंगूरों ने फसल और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। कुंवर सिंह कार्की, राकेश चंद, मीना देवी, पुष्पा देवी, नरेंद्र कार्की, सोबन सिंह कार्की आदि ग्रामीणों ने बताया कि बंदर और लंगूर उनकी मेहनत पर पानी फेर रहे हैं। ऐसे में अधिकांश किसानों ने खेती करना छोड़ दिया है। सभी ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर बंदर और लंगूरों को पकड़ने की मांग की है।