फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोस्टामानू मंदिर में विवाह कार्यक्रमों पर ग्रामीणों ने जताई आपत्ति, डीएम से की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।कोरोना महामारी के समय बाहरी क्षेत्रों से आकर मोस्टामानू मंदिर में शादी-ब्याह करने पर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई है। ढुंगाभूल की ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी को दिए पत्र में ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। ग्राम प्रधान मंजू देवी ने कहा कि मोस्टामानू मंदिर ढुंगाभूल ग्राम सभा में स्थित है। लॉक डाउन में बाहरी क्षेत्रों से आकर विवाह कार्यक्रम करने वाले लोगों से पूछने पर जिला प्रशासन की अनुमति होने की बात कही जा रही है। कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों में भय और नाराजगी व्याप्त है। उन्होंने कहा कि लगातार शादी ब्याह कार्यक्रम होने पर कोरोना संक्रमण का भी खतरा बना हुआ है। उन्होंने इस मामले में तत्काल उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें