फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: सत्याल गांव में तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में

Sun, 05 Apr 2026 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
थल (पिथौरागढ़) । सत्याल गांव में पिछले चार दिनों से तेंदुए की धमक से ग्रामीण दहशत में हैं। सूचना पर वन विभाग की टीम ने क्षेत्र में गश्त की है। ग्रामीणों का कहना है कि रात के अंधेरे में तेंदुआ पूरे गांव में चक्कर लगा रहा है। गांव के भानु सत्याल और भूपेंद्र सत्याल के घर के आंगन में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो बड़े तेंदुओं की फुटेज देखने के बाद ग्रामीण बेहद खौफजदा हो गए हैं। शनिवार की शाम चार बजे भी तेंदुआ देखा गया। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य भानु सिंह सत्याल ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। इस पर वन बीट अधिकारी गंगा राम, फायर वाचर चंद्र लाल, राजेंद्र चंद्र गांव में पहुंचे और उन्होंने सत्याल गांव से बलतिर तक गश्त की। उन्हाेंने बताया कि गांव में लगातार तेंदुआ देखे जाने की रिपोर्ट प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय को भेजी गई है। वहां से संस्तुति मिलने के बाद पिंजरा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें