फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों को नहीं मिला अदरक और हल्दी का बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। मूनाकोट ब्लाॅक के कई किसानों को अदरक और हल्दी के बीज नहीं मिल पाए हैं। इस कारण किसानों की खेती अभी तक शुरु भी नहीं हो पाई हैं। ब्लाॅक के रियासी, रज्यूड़ा और बड़ालू में अभी तक इस मौसम में होने वाले सब्जी और मसालों के बीज नही मिल पाए हैं। रियासी की प्रधान राधिका देवी ने बताया उन्हें उद्यान विभाग ने गांव में ही बीज उपलब्ध कराने की बात कही थी। ब्लाॅक जाने पर उद्यान विभाग के अधिकारियों ने बीज समाप्त होने की बात कही। रज्यूड़ा की प्रधान लक्ष्मी भट्ट ने भी बीज न मिलने की शिकायत की हैं। बड़ालू के पूर्व प्रधान नवीन जोशी ने बताया ब्लाॅक से बीज आने की सूचना मिली थी। लाॅकडाउन के चलते गाड़ी न मिलने से किसान ब्लाॅक नही पहुंच पाएं। सभी प्रधानों ने सीजन से पहले बीज उपलब्ध कराने की मांग की है। इस मामले में मूनाकोट उद्यान विभाग के अधिकारियों से बात करनी चाही तो फोन रिसीव नही किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें