फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीणों ने पुश्तैनी रास्ते पर पुलिस की ओर से लगाई दीवार ढहाई, विधायक महर ने दी आंदोलन की चेतावनी

Wed, 17 Jun 2026 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर के जाखनी से पुलिस लाइन क्षेत्र होते हुए मैथाना गांव को जाने वाले पैदल रास्ते को पुलिस प्रशासन की ओर से बंद किए जाने पर लोगों का रोष भड़क गया। मामले की जानकारी मिलने पर पिथौरागढ़ विधायक मयूख महर भी मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों ने रास्ता बंद करने के लिए लगाई गई दीवार तोड़ दी और आवाजाही शुरू कर दी। विधायक मयूख महर ने कहा कि पुलिस प्रशासन पहले भी ग्रामीणों के इस पुश्तैनी और पैमाइशी पैदल रास्ते को बंद करने का प्रयास कर चुकी है। जाखनी और मैथाना के बीच वाहनों की आवाजाही वाला रास्ता गेट लगाकर पहले ही बंद कर दिया गया। इस पर लोगों को ज्यादा ऐतराज नहीं हुआ, लेकिन अब सदियों से इस्तेमाल एक-दूसरे गांव, खेतों और जंगल को जाने वाले पैदल रास्ता बंद करना पुलिस प्रशासन का सरासर जनविरोधी कदम है। विधायक ने कहा कि पुलिस लाइन क्षेत्र के लिए लोगों ने अपने गौचर-पनघट और कृषि की पुश्तैनी जमीनें दी हैं परंतु अब ग्रामीणों को पैदल आने-जाने से भी रोकना अन्याय है, जिसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। विधायक महर ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक से भी बात की है। उन्होंने कहा है कि मामले को ठीक से जान समझकर वह ग्रामीणों के पैदल रास्ते का हल निकालने का प्रयास करेंगे। विधायक महर ने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन मामले का सर्वमान्य हल नहीं निकालता है तो वह क्षेत्र की जनता के साथ व्यापक जनांदोलन करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें