फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीणों ने की पेयजल स्रोत की सफाई

Mon, 29 May 2023 10:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
गणाईगंगोली में पेयजल धारे की सफाई करते लोग। संवाद
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में स्थित पेयजल के मुख्य धारे में पखवाड़े भर से पानी का स्तर काफी कम होने पर ग्रामीणों ने इसकी सफाई की। पानी कम होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। गणाई गंगोली स्थित धारे पर करीब दो हजार की जनसंख्या निर्भर है। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष ललित मोहन उपाध्याय, शिक्षक जनार्दन उपाध्याय, सुंदर बोरा, रवि उपाध्याय, ललित लोहनी, जयप्रकाश केसरवानी, विक्की तिवारी आदि ने पेयजल स्रोत की सफाई की। साथ ही दोनों टंकियां भी साफ कीं। ललित मोहन उपाध्याय ने बताया कि अभी सफाई पूरी तरह से नहीं हुई है। आने वाले रविवार को फिर से स्रोत में जाकर सफाई की जाएगी। उन्होंने अन्य लोगों से भी सहयोग करने का अनुरोध किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें