फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: ग्रामीणों ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई का पुतला फूंका

Fri, 28 Jun 2024 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारी, बेलतड़ी और क्वारबन सड़क निर्माण की मांग को लेकर पुतला फूंकते ग्रामीण। संवाद
विज्ञापन
मूनाकोट(पिथौरागढ़)। धारी, बेलतड़ी और क्वारबन सड़क का निर्माण कार्य पूरा करने और पुल निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आंदोलन पांचवें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लोनिवि और पीएमजीएसवाई का पुतला फूंका। उन्होंने शीघ्र मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दयाकिशन भट्ट, भुवन भट्ट, पूर्व सैनिक गणेश भट्ट, धर्मानंद, फकीर सिंह, गोविंद सिंह, योगेश कुमार धरने पर बैठे। उन्होंने कहा कि लंबे समय से ग्रामीण सड़क पर डामरीकरण करने की मांग कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। डामरीकरण नहीं होने से 80 प्रतिशत सड़क बह चुकी है। आवागमन में आए दिन ग्रामीणों को परेशानी उठानी पड़ रही है लेकिन संबंधित विभाग उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं ले रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें