फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ किमी पैदल चलने को मजबूर हैं ग्रामीण

विज्ञापन
पहाड़ी रास्तों से बाजार के लिए जाते डीडीहाट के सीढ़ी चामा के लोग । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सीढ़ी चामा को डीडीहाट से जोड़ने वाली सड़क पिछले 15 दिनों से बंद हैं इस कारण सीढ़ी चामा के ग्रामीणों को नौ किमी की पैदल दूरी तय करनी पड़ रही है। उनके लिए सामान घरों तक ले जाना मुश्किल हो रहा है।
विज्ञापन

डीडीहाट आदिचौरा-सीढ़ी चामा मोटर मार्ग पिछले दिनों हुई बारिश से बंद हो गया था। 15 दिनों से बंद मोटर मार्ग को खुलवाने के लिए सीढ़ी चामा के ग्रामीण पीएमजीएसवाई से लगातार गुहार लगा रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों को डीडीहाट और आदिचौरा बाजार आने के लिए नौ किमी की पैदल दूरी पहाड़ी रास्तों पर चलकर पूरी करनी पड़ रही है। सीढ़ी के सरपंच हिमांशु चुफाल ने एसडीएम अनुराग आर्या को पत्र सौंपकर सड़क को शीघ्र खुलवाने और बारिश में इस सड़क पर एक बड़ी और छोटी मशीन रखने की मांग की है। एसडीएम ने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को अतिशीघ्र सीढ़ी चामा सड़क खोलने के निर्देश दिए हैं। वहीं ग्रामीणों ने कहा कि अगर उनकी सड़क को यातायात के लिए शीघ्र नहीं खोला गया तो वह आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें