फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधवा को भेज दिया नारी निकेतन, आरोपी चालक को छोड़ दिया, पुलिस कार्रवाई पर ग्रामीण गुस्साए

विज्ञापन
मुनस्यारी में तहसी लदार को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण। - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी मुनस्यारी(पिथौरागढ़)। विधवा को बहला फुसलाकर ले जाने वाले चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने से मुनस्यारी के ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश है। ग्रामीणों ने चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को मुनस्यारी के ग्रामीणों ने समाजसेवी लोक बहादुर सिंह के नेतृत्व में तहसीलदार दिनेश जोशी को ज्ञापन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि नौ जून को साइपोलू गांव की एक महिला को मिलम सड़क का निर्माण कर रही कंपनी का ड्राइवर बृजलाल एक विधवा को बहला फुसलाकर लालकुआं ले गया था। सूचना पर पुलिस लालकुआं से उसे पकड़कर मुनस्यारी थाने ले आई। इसके बाद महिला को नारी निकेतन भेजा गया जबकि बृजलाल पर कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने मामले को दबाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर मंडलायुक्त को भी पत्र लिखा है। महिला के पिता ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी के कैंप में रहने वाले अन्य 13 कर्मियों पर भी इसमें संलिप्तता के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोषी चालक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन छेड़ा जाएगा। इधर मुनस्यारी थानाध्यक्ष आसिफ खान का कहना है कि मामले के संज्ञान में आने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए लालकुआं से दोनों को मुनस्यारी लाया गया। धारचूला मजिस्ट्रेट के सम्मुख बयान कराया गया। एफआईआर में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 498 के तहत मामला दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष के अनुसार महिला के परिजनों ने उसे अपने साथ रखने से इनकार कर दिया है। ऐसे में उसे नारी निकेतन भेजा गया है। क्षेत्र पंचायत रणजीत आर्या प्रधान राम सिंह नेगी प्रधान धापा इन्द्रा देवी, गजेन्द्र सिह श्रीराम धर्मरक्तू, केदार मर्तोलिया शतारा पांगती, रणजीत लस्पाल, लोक बहादुर जंगपांगी, क्षेत्र पंचायत योगेश भाकुनी, प्रधान महेश रावत, जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने मामले की जांच कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें