फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: भालू के हमले में ग्रामीण गंभीर रूप से घायल

Thu, 11 Dec 2025 11:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के दार्चुला स्थित दुहूं गांव पालिका वार्ड नंबर चार फारा गांव निवासी सुरेंद्र सिंह कुंवर (38) को भालू ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार सुरेंद्र सिंह सूखी लकड़ी लेने जंगल गया था। इसी दौरान उसका भालू से आमना-सामना हो गया। भालू ने हमला कर उसके सिर, मुंह, दोनों हाथ और बाएं पैर को जख्मी कर दिया। उसकी चीख-पुकार सुन परिजन मौके पर पहुंचे। उन्होंने बमुश्किल भालू को भगाया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल दार्चुला ले जाया गया। दार्चुला के सूचना अधिकारी डॉ. डंबर दत्त भट्ट ने बताया कि उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए उसे हायर सेंटर धनगढ़ी रेफर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें