पिथौरागढ़। धारचूला के गुंजी निवासी एक ग्रामीण पूजा के लिए दूब घास लाते समय पैर फिसलने से गहरी खाई में गिरकर घायल हो गया। रविवार को सुबह गुंजी के ग्रामीण कालापानी से तीन किलोमीटर आगे त्रिकमकम् मंदिर में पूजा करने गए थे। इस दौरान पूजा में प्रयोग होने वाली दूब घास तोड़ने गया ग्रामीण बची सिंह पैर फिसलने से 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। इस दौरान उसे काफी चोटें आईं हैं। उसे आर्मी अस्पताल लाया गया। उसके सिर पर लगभग 35 टांगे लगे हैं। चिकित्सकों ने उसे जिला चिकित्सालय ले जाने की सलाह दी है। सड़क बंद होने के कारण घायल को पिथौरागढ़ लाने में दिक्कत आ रही है। परिजनों ने डीएम से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाने के लिए हेलिकॉप्टर की मांग की है। संवाद