बनबसा (चंपावत)। एनएचपीसी लि. के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ हो गया। शुभारंभ महाप्रबंधक विद्युत मो. जावेद अंसारी ने किया। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, पारदर्शिता, भ्रष्टाचार मुक्त कार्य संस्कृति बनाए रखने की शपथ दिलाई। यहां पावर स्टेशन प्रमुख महाप्रबंधक ऋषि रंजन आर्य ने अधिकारियों और कर्मियों से ऑनलाइन संवाद कर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा बनाए रखने की अपील की। पावर स्टेशन के सतर्कता अधिकारी शिव कुमार सक्सेना ने बताया कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत इस वर्ष की थीम सत्यनिष्ठा से समृद्धि रखी गई है।