फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: धारचूला में हुआ खेल परिषद के उपाध्यक्ष का स्वागत

Thu, 05 Jun 2025 10:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
धारचूला में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद राज्य खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट। संवाद
विज्ञापन
धारचूला(पिथौरागढ़)। राज्य स्तरीय खेल परिषद के उपाध्यक्ष हेमराज बिष्ट का किमखोला, ढुंगातोली, बलुवाकोट, कालिका, निगालपानी, गलाती, हाट में ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत हुआ। धारचूला में लोनिवि विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं ने उन्हें सम्मानित किया। हेमराज बिष्ट ने कहा कि धारचूला उनकी कर्मभूमि रही है। सीमांत के साथ ही प्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार करना उनकी प्राथमिकता है। कहा भाजपा सरकार विकास और जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। यही कारण है कि भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। यहां नर्मदा रावल, नवीन थलाल, मंडल अध्यक्ष कैलाश धामी, होशियार बिष्ट, रुकुम बिष्ट, हरीश धामी, होशियार बिष्ट सहित कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें