फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में आज लगेंगे दो वैंटीलेटर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना मरीजों के इलाज को बीडी पांडेय जिला अस्पताल में दो वेंटिलेटर लगाए जा रहे हैं। इससे अस्पताल की स्वास्थ्य सुविधाओं में इजाफा होगा। कोरोना वायरस के फैलने के बाद विधायकों, सांसद ने अपनी निधि से प्रशासन को धन उपलब्ध कराया। अस्पताल में मरीजों की सुविधा के लिए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने दो वेंटिलेटर खरीदने का निर्णय लिया। डीएम डॉ. विजय कुमार जोगदंडे के निर्देश पर सीडीओ वंदना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय क्रय समिति का गठन किया गया। समिति में सीएमओ डॉ. उषा गुंज्याल, मुख्य कोषाधिकारी और एसई लोनिवि शामिल थे। एसीएमओ डॉ. राजेश ढकरियाल ने बताया कि एक कार्डियक मॉनिटर, पांच पंप, दो वेंटिलेटर अस्पताल के आईसीयू वार्ड में लगाए जाएंगे। अस्पताल में एक वेंटिलेटर पहले से ही है। अब तीन वेंटिलेटर होने से मरीजों को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें