कीचड़ में फंसे वाहन को धक्का देकर निकालने का प्रयास करते आदि कैलाश यात्री। संवाद
धारचूला। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश अब आफत बनने लगी है। धारचूला-तवाघाट-आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर सड़क कई स्थानों पर कीचड़ के कारण खराब हो गई है। इसके चलते वाहन फंस रहे हैं। यात्रियों को वाहनों को धक्का देकर कीचड़ से निकालना पड़ रहा है। संवाद