गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। मुख्यालय से 30 किलोमीटर दूर बिलाड़ पट्टी के ग्रामीण बाजार खिरमांडे में सब्जियों के दाम गंगलीहाट नगर से सस्ते हैं। गंगोलीहाट बाजार और खिरमांडे के बाजार में सब्जियों के दामों की तुलना की तो पाया कि खिरमांडे में फल और सब्जियों की कीमतों में प्रति किलो चार से 70 रुपये का अंतर है।
बरसात के मौसम में दाम सब जगह बढ़े हैं, लेकिन खिरमांडे जैसे ग्रामीण इलाके में सब्जी सस्ती मिल रही है। ग्रामीणों ने बताया कि छोटा इलाका होने से यहां हर समय सभी प्रकार की सब्जियां उपलब्ध नहीं हो पातीं। आबादी कम होने से हल्द्वानी या अन्य मंडियों से गाड़ियां रोज नहीं आती हैं।
सब्जी की कीमत (प्रति किलो रुपये में)
खिरमांडे गगोलीहाट
आलू कोल्ड स्टोर 28 35
प्याज 46 50
टमाटर 80 120
शिमला मिर्च 50 80
आम 40 60 - 80
सेब 100 -120 200
लौकी 44 50
तुरई 35 60
अनार 120 180
भिंडी 40 100
कटहल 44 40