डीडीहाट (पिथौरागढ़)- लॉकडाउन के दौरान अपने निजी वाहनों मे सवारी ढ़ोने पर डीडीहाट पुलिस ने एक अल्टों कार व एक बुलोरो को सीज कर दिया है। वहीं, लॉकडाउन के दौरान बेवजह बाइक चला रहे 9 बाइकर्स पर कार्रवाई करते हुए उनकी बाइक को सीज कर दिया है। थानाध्यक्ष रमेश तनवर ने बताया कि लॉक डाउन का पालन न करने वालो पर पुलिस कड़ी कार्रवाई करेगी।