फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: मदनपुरी के वनराजि बरसाती पानी पीने को मजबूर

Sat, 01 Jul 2023 10:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
डीडीहाट के मदनपुरी में बरसाती धारे से पानी भरते वनराजि परिवार के लोग। संवाद
विज्ञापन
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। तहसील के मदनपुरी गांव के वनराजि बरसाती पानी पीने के लिए मजबूर हैं। आपदा से उनके गांव की पेयजल योजना कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई है। वनराजि दो किमी दूर से पानी लाकर अपनी प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन

लगातार हो रही बारिश के कारण ग्राम पंचायत खेतार कन्याल के मदनपुरी को जाने वाली पेयजल योजना कई जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। मदनपुरी में पानी का प्राकृतिक स्रोत भी नहीं है। आदिवासी जनजाति वनराजि परिवारों को दो किमी दूर बने बरसाती धारे से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है।
वनराजि अपने मवेशियों के लिए घर की छतों से गिरने वाले बारिश के पानी को एकत्र कर उसका इस्तेमाल कर रहे हैं। जल संस्थान के ईई अवधेश कुमार ने बताया कि मदनपुरी गांव की पेयजल योजना को अस्थाई तौर पर सही करने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं योजना को आपदा मद से राशि मिलने के बाद पूर्ण रूप से सही किया जाएगा। क्षेत्र के ग्राम प्रधान महेश कन्याल ने जल संस्थान से मदनपुरी की पेयजल योजना में पानी चलाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें