फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने फिर झटका गोल्ड मेडल

Mon, 01 Apr 2024 04:17 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड की स्नो गर्ल मेनका गुंज्याल ने हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित ओपन नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड का नाम फिर रोशन किया है। उन्होंने इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल प्राप्त किया है। मेनका के प्रदर्शन से उत्तराखंड में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

दो माह के भीतर तीसरी सफलता प्राप्त करने वाली मेनका गुंज्याल उत्तराखंड ही नहीं हिमालयी राज्यों की पहली स्केयर बन गई है। हिमाचल सरकार के पर्यटन विभाग की ओर से 29-30 मार्च को हिमाचल प्रदेश में आयोजित नेशनल स्कीइंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में मेनका गुंज्याल ने अपना हुनर दिखाया। हिमाचल प्रदेश के जीभि, जलोरी पास घाटी में आयोजित चैंपियनशिप में पिथौरागढ़ जिले के धारचूला विकास खंड के ग्राम पंचायत गुंजी निवासी मेनका गुंज्याल ने वर्टिकल रेस में स्वर्ण पदक जीता।
मेनका गुंज्याल ने इससे पूर्व 8- 9 मार्च को विंटर गेम्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित औली में हुए नेशनल स्कीइंग माउंटेनिंग प्रतियोगिता में रजत पदक प्राप्त किया था। इसी वर्ष 22 से 25 फरवरी को भारत सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित चतुर्थ खेलो इंडिया प्रतियोगिता में कश्मीर के गुलमर्ग में आयोजित नेशनल स्कीइंग पर्वतारोहण स्प्रिंट रेस में गोल्ड पदक प्राप्त किया था। इसी प्रतियोगिता में उन्होंने स्कीइंग पर्वतारोहण वर्ट रेसिंग में रजक जीता था। जिपं सदस्य जगत मर्तोलिया ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए आचार संहिता समाप्त होने के बाद मेनका गुंज्याल के नागरिक अभिनंदन करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें