फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: नेहा कक्कड़ की आवाज में सुनाई देगा उत्तराखंड का नया लोकगीत सोनचड़ी

Thu, 02 May 2024 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोक स्टूडियो मुंबई में उत्तराखंड का नया लोकगीत सोनचड़ी की रिकार्डिंग पूरी हो गई है। यह गीत आठ मई को रिलीज हो जाएगा। इसे मशहूर बॉलीवुड सिंगर नेहा कक्कड़, बागेश्वर की कमला देवी और नैनीताल के दिग्विजय सिंह ने गाया है। गाने के सेट में उत्तराखंड की ऐपण कला, बर्फ से लदकद पहाड़, बुरांश के फूल और नदियां दिखेंगी। सेट को शमशाद पिथौरागढ़ी ने तैयार किया है, जो लंबे समय से लखनऊ में रहकर ऐपण के संरक्षण के लिए कार्य कर रहे हैं। कुमाऊं के प्रसिद्ध प्रेमकथा राजुला-मालूशाही का भी इस गाने में जिक्र किया गया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें