पिथौरागढ़। उत्तराखंड क्रांति दल की उत्तराखंड उत्थान यात्रा रविवार को शुरू होगी। लालकुआं से शुरू होकर ये यात्रा टनकपुर, चंपावत, लोहाघाट होते हुए देर सायं पिथौरागढ़ पहुंचेगी। दल के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर पुनेड़ा ने बताया कि यात्रा के तहत 12 अक्तूबर को चंद्रभागा एंचोली पुल से सुबह नौ बजे नगर के विभिन्न इलाकों से होकर एक रोड शो निकाला जाएगा। सिल्थाम तिराहे पर एक सभा के बाद यात्रा धारचूला के लिए रवाना होगी।