फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: पहाड़ पर चढ़ते ही हांफी रोडवेज बस

Mon, 08 May 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा बसों में यात्रा कर लोग परेशान हैं। देहरादून से पिथौरागढ़ आ रही एक बस देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंचने से पहले तीन बार रास्ते पर खराब हुई। बस के बार-बार खराब होने से यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। वह समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए।
विज्ञापन


पिथौरागढ़ डिपो की बस (यूके07पीए-2818) रविवार को देहरादून से यात्रियों को लेकर चली। बस में करीब 45 यात्री और चालक-परिचालक सवार थे। यात्रियों का मैदानी क्षेत्र का सफर तो ठीक गुजरा। इसके बाद जब टनकपुर से पहाड़ को बस चढ़ने लगी तो हांफने लगी। किसी तरह चालक ने बस को चल्थी पहुंचाया। यहां पहुंचने के बाद बस खराब हो गई। चालक-परिचालक ने जुगाड़ लगाकर बस को ठीक किया। इसके बाद बनलेख के पास बस फिर खराब हो गई। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बस ठीक हो पाई।

इसके बाद गुरना के पास बस अचानक रुक गई। बस के बार-बार खराब होने से कई यात्री अन्य वाहनों से गंतव्य पहुंचे। वहीं रोडवेज बसों के आधे रास्ते पर खराब होने के बावजूद नई बसों को खरीदने या खराब बसों को ठीक करने की दिशा में कोई कार्य नहीं किए जा रहे हैं जिसका खामियाजा यात्रियों का भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


बस के पीछे शीशे की जगह लगाया है टिन
पिथौरागढ़। देहरादून से आई पिथौरागढ़ डिपो की बस के पीछे शीशे की जगह टिन लगाया गया है। बस के चलने के दौरान टिन के आवाज करने से यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। साथ ही टिन होने से दुर्घटना का खतरा भी बना हुआ है। चालक को पीछे से आ रहे वाहनों के बारे में भी पता नहीं चल पा रहा है। संवाद

यात्रियों का सामान भी नहीं है सुरक्षित
पिथौरागढ़। उत्तराखंड परिवहन निगम की खटारा हो चुकी बसों में टिन और कील निकले हुए हैं। ऐसे में यात्रियों का सामान भी सुरक्षित नहीं है। देहरादून से पिथौरागढ़ पहुंची बस में डिग्गी और सीट के नीचे रखा सामान नुकीली चीज लगने से फट गया। संवाद

बसें काफी पुरानी हो गई हैं। इंजन गरम होने के कारण बस खराब हो गई। एक-दो माह में नई बसें आने वाली हैं। इसके बाद बसों के खराब होने की समस्या दूर हो जाएगी। -रवि शेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़ डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें