फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Earthquake: पिथौरागढ़ में भूकंप से डोली धरती...5.1 रिक्टर रही तीव्रता, घरों से बाहर भागे लोग; नेपाल रहा केंद्र

Fri, 23 May 2025 05:19 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़

सार

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से दो बार धरती डोली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 5.1 जबकि इसके बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी।
विज्ञापन
Earthquake
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिथौरागढ़ में भूकंप के झटकों से दो बार धरती डोली। आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक भूकंप का केंद्र नेपाल का बैतड़ी था। पहली बार आए भूकंप की तीव्रता 5.1 जबकि इसके बाद आए भूकंप की तीव्रता 3.1 थी। भूकंप से लोग दहशत में रहे। हालांकि इससे कोई नुकसान नहीं हुआ।

सीमांत जिले में बीते बृहस्पतिवार रात 1:33 बजे जिला मुख्यालय सहित धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, झूलाघाट सहित अन्य हिस्सों में 5.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप से धरती डोली तो लोग नींद से उठकर घरों से बाहर दौड़े। कुछ सेकंड बाद भूकंप शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली। ठीक 12 मिनट बाद फिर 3.7 तीव्रता के झटके महसूस हुए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी भूपेंद्र महर ने बताया कि भूकंप का केंद्र नेपाल में था। उन्होंने कहा कि कहीं से भी नुकसान की सूचना नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें