मैगी खाकर बिताई रात
मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने गई टीम को रालम गांव पहुंचने में कई घंटे का समय लगा। प्रशासन के अनुरोध पर पातों गांव के ईश्वर सिंह नबियाल अपने चार साथियों के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद के लिए रालम पहुंचे। इस बीच रालम ग्लेशियर में ट्रेकिंग के लिए पहुंचे ट्रेकरों ने भी सुनसान रालम गांव में मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद की। उन्होंने उन्हें मैगी के पैकेट भी दिए।
तीन फुट बर्फ पर ब्रिजगंगा टॉप पार कर पहुंची आईटीबीपी
आईटीबीपी के जवानों को मुख्य चुनाव आयुक्त की मदद के लिए मिलम से 21 किमी दूर रालम पहुंचना था। आईटीबीपी के जवान तीन फुट बर्फ के बीच ब्रिजगंगा टॉप को पार कर किसी तरह रालम गांव पहुंचे। ऐसे में जवानों को भी रालम पहुंचने के लिए कठिन चुनौती का सामना करना पड़ा।
फंसे हेलीकॉप्टर से लौटी रेस्क्यू टीम
मुख्य चुनाव आयुक्त को रेस्क्यू करने के लिए देहरादून से दूसरा हेलीकॉप्टर भेजा गया। रालम में फंसे हेलीकॉप्टर से पॉयलट और लोको पॉयलट रेस्क्यू टीम को लेकर सुरक्षित वापस लौटे।