चंपावत। राज्य सरकार की ओर से इस वर्ष भी दिए जाने वाले उत्तराखंड गौरव सम्मान पुरस्कार के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने जिले के पात्र व्यक्तियों व संस्थाओं से निर्धारित प्रारूप पर आवेदन करने की अपील की है। यह सम्मान उन व्यक्तियों को दिया जाता है जिनके कार्यों से उत्तराखंड का नाम राज्य, राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ हो। आवेदन की अंतिम तिथि 30 अगस्त 2026 है और इसे सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग देहरादून के पते पर भेजना होगा।