फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली को जगमगाने के लिए यूपीसीएल भी तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पिथौरागढ़। दीपावली पर हर घर को पूरी रात बिना व्यवधान के जगमग रखने के लिए यूपीसीएल ने भी तैयारियां कर ली हैं। अधिकतर स्थानों पर लाइनों की मरम्मत का कार्य कर लिया गया है। तकनीकी कारणों से फाल्ट आने पर अधिक देर तक बिजली गुल न रहे इसके लिए लाइनमैन और अन्य कर्मी हर समय ड्यूटी पर रहेंगे।
विज्ञापन

दीपावली पर लोग घरों को बिजली की लड़ियों से जगमग करते हैं। इसके चलते लाइनों पर पांच से 10 प्रतिशत का लोड बढ़ जाता है। नतीजतन कई बार बिजली गुल होने की समस्या पैदा हो जाती है। नगरीय के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी यह समस्या पैदा होती है। इसके चलते दीपावली मना रहे लोगों को मायूसी का सामना करना पड़ता है। इस समस्या को देखते हुए यूपीसीएल ने पहले से ही तैयारी शुरू की है।
यूपीसीएल पिथौरागढ़ के ईई राजीव चक्रवर्ती ने बताया कि पेड़ों की लॉपिंग कर लाइनों को दुरुस्त कर दिया गया है। कुछ स्थानों पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़ शहर में दीपावली पर किसी तरह का व्यवधान न आए इसके लिए तैयारियां की गई हैं। लाइनों में फाल्ट आने पर मरम्मत के लिए कर्मचारी और लाइनमैन तैनात रहेंगे। एसडीओ और जेई को भी इस संबंध में जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। इसके अलावा वह स्वयं भी निगरानी करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें