पिथौरागढ़। कोतवाली बेड़ीनाग पुलिस को एक व्यक्ति नगर में भटकते हुए मिला। पूछताछ में वह अपने बारे में सही जानकारी नहीं बता पाया। प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार गंगवार और वरिष्ठ उपनिरीक्षक हरीश सिंह ने इस व्यक्ति से संवेदनशीलता के साथ बात की जिस पर पता चला कि पूरन सिंह पुत्र सत्यप्रकाश ग्राम बिंदौरा प्रसपुर, जिला बाराबंकी (यूपी) का रहने वाला है। पुलिस ने यूपी में संबंधित थाने से संपर्क किया। पता चला कि पूरन सिंह पिछले वर्ष 22 मार्च को अपने घर से ग्राम चकिया में बरात में जाने के लिए निकला था और तभी से लापता है। थाना कुर्सी, जिला बाराबंकी में उसकी गुमशुदगी दर्ज है। पिता ने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। थाना कुर्सी से टीम के साथ परिजनों को बेड़ीनाग बुलाकर पूरन सिंह को उनके सुपुर्द किया गया। संवाद