फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: बेमौसमी बारिश, ओलावृष्टि ने तोड़ी किसानों की कमर

Fri, 05 May 2023 10:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। बेमौसमी बारिश एवं ओलावृष्टि ने खेती और बागवानी को खासा नुकसान पहुंचाया है। कई स्थानों पर पकने को तैयार गेहूं की फसल खेतों में बिछ गई है। परेशान किसानों ने सरकार से मुआवजे की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


जनवरी-फरवरी में बारिश नहीं होने के चलते इस बार खेतों को नमी नहीं मिल पाई। इससे कई स्थानों पर गेहूं की बढ़वार पर असर पड़ गया। अब बेमौसमी बारिश ने गेहूं, जई, अलसी, मसूर, चना के साथ ही सब्जी और फलों को भी काफी नुकसान पहुंचाया है।

बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। किसान गोपाल सिंह, रतन सिंह, भगवान सिंह, गीता देवी आदि का कहना है कि तैयार फसल को लगातार बारिश के चलते काट भी नहीं पा रहे हैं। धूप नहीं निकलने से फसल रखे-रखे खराब हो जाएगी। खेतों में खड़ी फसल पर कब ओलों की मार पड़ जाए इसका डर भी सता रहा है।
विज्ञापन



घाटी वाले इलाकों में फसल समेट ली गई है। अन्य स्थानों पर क्रॉप कटिंग के बाद फसलों को हुए नुकसान का पता चल पाएगा। अभी फसलों को हुए नुकसान की सूचना नहीं है। -रितू टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन



कहां कितनी बारिश
पिथौरागढ़ - 25.70 एमएम
बेड़ीनाग - 03 एमएम
गंगोलीहाट - 23 एमएम
मुनस्यारी - 1.20 एमएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें