फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ से लटकी मिली अज्ञात युवक की लाश

Mon, 23 May 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। दशाईथल हेलीपैड से 200 मीटर ऊपर उप्राड़ा वन पंचायत के चीड़ के जंगल में एक अज्ञात युवक की लाश पेड़ लटकी मिली। मृतक के बाहरी प्रांत के होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोमवार को जंगल में काफल तोड़ने गए लोगों ने युवक की लाश चीड़ के पेड़ लटकी देखी। इन लोगों ने इसकी सूचना प्रधान मनोज लाल वर्मा को दी। प्रधान की सूचना पर गंगोलीहाट थाने से उपनिरीक्षक एनबी भट्ट के नेतृत्व में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों को शव की शिनाख्त के लिए बुलाया। लाश की शिनाख्त नहीं हो पाई। शव पेंट और जूते के फीते से लटका था। एसआई एनबी भट्ट ने बताया कि लगभग 25 वर्षीय व्यक्ति किसी दूसरे प्रांत का रहने वाला प्रतीत होता है। शव के एक सप्ताह पुराने होने का अंदेशा है। शव से बदबू आ रही थी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें