फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pithoragarh News: अज्ञात लोगों ने काट दिए चीड़ और देवदार के हरे भरे पेड़

विज्ञापन
बेड़ीनाग में तहसील मुख्यालय के समीप काटे गए पेड़ों की गोलाई नापते वन कर्मी। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
विज्ञापन
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। तहसील मुख्यालय के पास वन पंचायत जमीन भट्टीगांव से कुछ लोगों ने रात में चीड़ और देवदार के 12 पेड़ों पर आरी चला दी। यह स्थान वन विभाग गेस्ट हाउस के पास ही है। पूर्व वन सरपंच शंकर दत्त पंत ने वन सरपंच कैलाश चन्याल को दी तो वन पंचों और वन विभाग के अधिकारियों ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान वन पंचायत में चीड़ के सात और देवदार के पांच पेड़ कटे मिले। वन सरपंच कैलाश ने कहा कि टी स्टेट भूमि के नाम पर वन पंचायत भूमि में पेड़ काट कर अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। टी स्टेट भूमि और वन पंचायत का नक्शा मांगा जाएगा। वन बीट अधिकारी राजेंद्र सिंह धामी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। इस मौके पर पुष्कर लाल, राजेंद्र कार्की, मनोज पंत, आयुष कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें